Class 10th Hindi subjective question 

Class 10th Hindi subjective question 

 

(1) कवि भारत माता को गीता प्रकाशिनी मानकर भी ज्ञानमूढ़ क्यों कहता है ?

उत्तर – कवि भारतमाता अर्थात देशवासियों को ज्ञानमूढ़ इसलिए कहता है, क्योंकि अर्जुन की अज्ञानता नष्ट करने के लिए ही श्री कृष्ण को गीता का उपदेश देना पड़ा था। स्वयं श्री कृष्ण ने अपने उपदेश में कहा भी था कि वह ज्ञानता के कारण ही व्यक्ति स्वार्थी अथवा मोहग्रस्त होता है, जो उसे विनाश की ओर ले जाता है। अतः कवि के कहने का तात्पर्य है कि गीता के मर्म को जानते हुए भी देशवासी अपने पर हो रहे जुल्म का विरोध नहीं करते हैं। इसलिए कभी भारत माता को ज्ञानमूढ़ कहता है। 

 

(2) संज्ञा किसे कहते हैं ? उनके भेद लिखिए।

उत्तर – संज्ञा उस शब्द को कहते हैं, जिससे किसी विशेष वस्तु भाव और जीव का बोध हो। जैसे – हिमालय, खुशी, राम, नदी इत्यादि।

संज्ञा के भेद – संज्ञा के पाँच भेद हैं-

(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा (ii) जातिवाचक संज्ञा 

(iii) द्रव्यवाचक संज्ञा (iv) समूहवाचक संज्ञा 

(v) भाववाचक संज्ञा 

 

(3) बहू ने सास को मनाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया ?

उत्तर – बहु बुद्धिमती थीं। जब बहू को रंगप्पा के द्वारा ज्ञात हुआ कि उसकी सास ने रंगप्पा को कर्ज देने की स्वीकृति प्रदान की है तब उसके बेटे को ढाल बनाकर पैसे लेने की तरकीब सोचने लगी। वह जानती है कि उसकी सास अपने पोते से बहुत प्यार करती है। अतः उसने अपने बेटे को दादी के पास ही रहने के लिए भेज दिया। बच्चा जब दादी के साथ बाजार जाने को मचल रहा था, तो बेटा बहू ने उसे समझाया। अपनी गलती भी उन्होंने स्वीकार की। पोता ही समझौते का जरिया बन गया, जो बहू की योजना थी।

 

(4) सीता अपने ही घर में क्यों घुटन महसूस करती है?

उत्तर – सीता तीन बेटों की एक बुढ़ी विधवा माँ है। उसके तीन बेटों माँ के खान को लेकर आपस में झगड़ते रहते हैं। उसकी बहूएँ में भी आपस में झगड़ती रहती है। इसलिए उसे अपने ही घर में घुटन महसूस होती है।

 

(5) लेखक को क्यों लगता है कि नौकर रखना बहुत जरूरी हो गया है ?

उत्तर – लेखक के सभी रिश्तेदारों के पास नौकर थे। लेखक की पत्नी भी हमेशा नौकर -चाकर की चाहत क्या करती थी। लेखक स्वयं भी अपने रिश्तेदारों का शौक मौज देखकर नौकर रखना चाह रहा था। इस प्रकार लेखक को नौकर रखना जरूरी लगा।

 

(6) गुर्जर- प्रतिहार कौन थे ?

उत्तर – गुर्जर- प्रतिहार को भारत के बाहर से आया शासक माना जाता है। ईशा की आठवीं सदी के पूर्वाद्ध में, अवंती प्रदेश में इन्होंने अपना शासन खड़ा किया और बाद में कन्नौज पर भी अधिकार कर लिया। मिहिर भोज महेंद्रपाल आदि प्रसिद्ध प्रतिहार शासक थे।

 

(7) परंपरा का ज्ञान किन के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है और क्यों ?

उत्तर – साहित्य में युग- परिवर्तन करने वाले तथा क्रांतिकारी साहित्य रचने वाले के लिए साहित्य की परंपरा का ज्ञान आवश्यक है, क्योंकि साहित्य की परंपरा से ही प्रगतिशील आलोचना का विकास होता है और इसके ज्ञान से साहित्य की धारा मोड़कर प्रगतिशील साहित्य का निर्माण किया जा सकता है। 

 

(8) शम्भू महाराज के साथ बिरजू महाराज के संबंध पर प्रकाश डालिए।

उत्तर – शम्भू महाराज बिरजू महाराज के चाचा थे। बिरजू महाराज को बचपन से उसका मार्गनिर्देशन मिला। भारतीय कलाकेंद्र में उनका शन्निध्य मिला। उन्हीं का सहायक रहकर बिरजू महाराज ने सफलता प्राप्त की। शम्भू महाराज के साथ बिरजू महाराज बचपन में नाच करते थे।

 

(9) मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ी? स्पष्ट करें।

उत्तर – मछली और दीदी में कई समानताएँ हैं। मछली जल में रहती है और दीदी घर में। मछली झूले में तड़पती है और दीदी घर में छटपटाती रहती है। मछली पानी से निकलने पर मर जाती है, और दीदी घर में पिता से पिटती है। नाम मछली अपनी व्यथा प्रकट कर पाती है और न ही दीदी।

 

(10) गाँधीजी जी बढ़िया शिक्षा किसे कहते हैं ?

उत्तर – गाँधीजी की इच्छा है कि बच्चों को सभी शिक्षाएँ दस्तकारी या उद्योगों के माध्यम से वैज्ञानिक ढंग से दी जाए। उनका मानना है कि इस प्रकार की शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। साथी वेस्ट स्वावलंबी बनेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top